कटनी (10 फरवरी)- जिला आपूर्ति अधिकारी कटनी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 के तहत गेहूं उपार्जन के लिये किसान पंजीयन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने विभिन्न स्थलों पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जहां पर किसान अपनी सुविधा अनुसार पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। कृषक अपना पंजीयन स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर पर निःशुल्क कर सकते हैं। इसके साथ्ज्ञ ही ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, एसएचजी, एफपीओ, एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर भी निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त कृषकों के लिये पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जिनमें माध्यम से कृषक निर्धारित स्थलों पर 50 रुपये शुल्क राशि जमा कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इनमें एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे पर 50 रुपये की राशि जमा कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
