खरगोन 26 फरवरी 2022। महेश्वर विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ रविवार को
विधानसभा क्षेत्र के अतंगर्तत विकासखण्ड बड़वाह के विभिन्न ग्रामों में भूमिपूजन एवं
शिलान्यास में शामिल होगी। भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत
माचलपूर खूर्द में प्रातः 11 बजे सामूदायिक भवन का निर्माण एवं सामान्य मोहल्ला का
शिल्यान्यास 5 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सेल्दा
में पंचायत भवन का भूमिपूजन 20 लाख रूपये की लागत से एवं सुरक्षा दिवार का
भूमिपूजन 81 लाख रूपये की लागत से दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
