की टीम ने गत दिवस बिरसा एवं मलाजखंड में खाद्य सामग्री
विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की और आउटडेटेड खाद्य
सामग्री प्राप्त होने पर 8300 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट
कराई गई ।
मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्रामीण स्तर पर
कोविड-19 के कारण बाजार में काफी मात्रा में आउटडेटेड खाद्य
सामग्री की सूचना प्राप्त होने पर मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करते
हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट की टीम द्वारा बिरसा की
वर्धमान किराना एवं मलाजखंड की अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर पर
कार्यवाही करते हुए खड़ी मसूर एवं बाजरा के नमूने जांच के लिए
एकत्र किये गये। जांच में काफी मात्रा में बिस्किट, नमकीन, पापड़,
गुलाब जामुन, मिक्स अचार, मसाले, खाद्य तेल, स्नैक्स, नूडल्स
इत्यादि आउटडेटेड पाए जाने के कारण लगभग 8300 रुपये मूल्य
की खाद्य सामग्री दोनों दुकानों से नष्ट कराई गई एवं दुकान
संचालकों को इस संबंध में नोटिस दिया गया है।
