रायसेन, 01 फरवरी 2022
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये 5 फरवरी 2022 तक विभागीय एमपी टॉस पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति (भारिया, बैगा, सहरिया) विमुक्त जनजातियां, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ समुदाय के अलावा वे सभी बच्चे जिन्होंने उग्रवाद या कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया है, वे प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विधवा महिला की संतान, दिव्यांग एवं दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ एवं भूमिदाता जिन्होंने विद्यालय भवन निर्माण के लिये भूमिदान की हो, प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। सभी इच्छुक आवेदनकर्ता विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 27 फरवरी 2022 (संभावित) को आयोजित की गई है।
