नर्मदापुरम/17,फरवरी,2022/ गेंहू ,चना,मसहूर, सरसों की फसल के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 5 मार्च तक तय किये गये है। राज्य शासन ने इस वर्ष पंजीयन प्रक्रिया में आंशिक परिवर्तन किया है। किसानों को पंजीयन में आ रही समस्याओं को लेकर कृषि विभाग सतत निगरानी रेखें हुए है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों के अपने बैंक खाते से आधार, खसरा एवं मोबाइल नंबर लिंक नही कराये है वे अनिवार्य रूप से करा लेंवे । और जिन किसान भाइयों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड नही है। ऐसे कृषकों के पंजीयन के दौरान आधार लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी नम्बर को पंजीयनकर्ता को देने से सम्बंधित कृषक की उपज का पंजीयन आसानी से हो जाएगा। वही जिन कृषकों का मोबाइल नंबर आधार लिंक्ड नही है, वे नजदीक की सेवा सहकारी समितियों पर स्थापित पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध बायोमेट्रिक डिवाइस से आधार सत्यापित कराने के बाद पंजीयन करा सकते है, परंतु ऐसी स्थिति में किसान अपनी उपज की बिक्री के पूर्व अपने बैंक खातों से आधार को लिंक जरूर करा लें। यदि किसी किसान का खसरा आधार से लिंक नहीं है तो ऐसे कृषक अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों और संचालित केंद्रों पर अपना पंजीयन करा सकते हैं उन्होंने बताया कि यदि किसान परिवार के अलग अलग सदस्यों के आधार एक ही मोबाइल से लिंक्ड है तो ऐसे किसान अपने पंजीयन समितियों द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के बाद पंजीयन करा सकते हैं । इस बार पंजीयन भुगतान प्रक्रिया को आधार सत्यापित अनिवार्य रूप से कर दिया गया है अतः सभी किसान उपार्जन का पंजीयन कराने से पूर्व इस प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर ले।
उपार्जन के लिए 5 मार्च से पूर्व किसान पंजीयन अवश्य करायें
February 18, 2022
0
Tags
