Type Here to Get Search Results !

आरोपी सूरज पर 5 हजार रूपये का ईनाम किया घोषित

खरगोन 10 फरवरी 2022। आरोपी सूरज पिता दिलीप मानकर 


निवासी ऊन पर पूर्व में 2 हजार रूपये की ईनामी घोषणा को पुलिस 

अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने 5 हजार रूपये करने की उद्घोषणा 

जारी की गई है। आरोपी सुरज मानकर का थाना ऊन में अपराध 

क्रमांक 348/2021 की धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध 

कर अनुसंधान में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कराने में पुलिस 

का सहयोग करने पर ईनामी राशि दी जाएगी। वहीं सूचना देने वाले 

का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण करने के संबंध में 

पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी का निर्णय अंतिम रहेगा



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.