नर्मदापुरम/15,फरवरी,2022/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसमस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान किया। कलेक्टर श्री सिंह ने 59 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा में इन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर , श्री आदित्य रिछारिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
जनसुनवाई में नर्मदापुरम की जसवंती बाई ने आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम चांदला के सुंदरलाल तिवारी में पात्रता पर्ची मिलने के बाद भी राशन ना मिलने की समस्या के संबंध में, ग्राम रामपुर की प्रमिला बाई गौर ने विधवा आर्थिक सहायता योजना का लाभ दिलाने के लिए, ग्राम बदकछार के ग्रामीणों ने राशन वितरण एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाएं जाने के संबंध में आवेदन दिया। इस तरह जनसुनवाई में आमजनों द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किया।
