बुरहानपुर/15 फरवरी, 2022/-आज मंगलवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत 57 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। इस दौरान सर्वाधिक आवेदन पट्टों से संबंधित रहे।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमति हेमलता सोलंकी नगरीय तथा शहरी क्षेत्र से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए निराकरण करवाने के निर्देश दिये।
