जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री दामिनी सिंह ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य
संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पात्र छात्र/छात्राओं के
लिए लागू की गई कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए योजना, सुपर 5000 (10वीं) एवं(12वीं)
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षा(शैक्षणिक सत्र
2020-21) की मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसे श्रम विभागीय पोर्टल (Labour
Portal) से प्राप्त की जा सकती है। अतः पात्र छात्र/छात्रायें जो कि वर्तमान में आगामी
कक्षा में अध्ययनरत है, निर्धारित प्रपत्र में आवेदन स्कूल प्राचार्य के अनुशंसा सहित दिनांक
30 मार्च 2022 तक जिला श्रम कार्यालय बालाघाट में प्रस्तुत करें।
