Type Here to Get Search Results !

पंजीयन केन्‍द्रो पर पंजीयन 5 फरवरी से नि:शुल्‍क किये जायेंगे







   मंदसौर 2 फरवरी 22/ जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया गया कि रबी उपार्जन वर्ष 2022– 23 में गेहूं उपार्जन के लिये 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर गेहूं उपार्जन हेतु कृषको के नवीन पंजीयन भू-स्‍वामी स्‍वयं के मोबाईल अथवा कम्‍प्‍यूटर से पंजीयन हेतू निर्धारित लिंक में जाकर, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय में स्‍थापित सुविधा केंद्र पर सहकारी समिति एसएचजी, एफपीओ एवं एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर नि:शुल्‍क पंजीयन होगे। कृषक अपनी उपज के पंजीयन हेतू भूमि संबंधी दस्‍तावेज, किसान का आधार कार्ड, आधार नंबर से पंजीकृत मोबाईल नंबर एवं अन्‍य फोटो पहचान पत्र साथ में ले जावे। एमपी ऑनलाईन कियोस्‍क पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्‍क पर, लोकसेवा केंद्र पर एवं निजी व्‍यक्यिों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन सशुल्‍क 50 रूपये में होगें।   





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.