Type Here to Get Search Results !

संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत 4 दिन रहेंगे उज्जैन में, करेंगे पदाधिकारियों से चर्चा

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत शनिवार से अगले चार दिन तक उज्जैन में रहेंगे। इस दौरान वे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में संघ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति को लेकर बैठक भी करेंगे। जिसमें सबसे प्रमुख बैठक मालवा प्रान्त के कार्यकर्ताओं की मानी जा रही है। यह बैठक रविवार को होगी। वहीं 22 फरवरी को उज्जैन के चिंतामण गणोश मार्ग पर नव निर्मित विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय ‘ विक्रमादित्य भवन’ का लोकार्पण करेंगे।

 कार्यविस्तार योजना पर पदाधिकारियों से चर्चा

 आरएसएस डॉ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की शाम उज्जैन आएंगे और 20 फरवरी को सुबह इस्कान मंदिर में दर्शन करेंगे इसके बाद इस्कान परिसर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रान्त के कार्यकतार्ओं की बैठक करेंगे। जिसमें आगामी 3 वर्षों में होने वाले कार्य विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण, सामाजिक समरसता और एकात्मता पर समाजजनों के साथ मिलकर किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मालवा प्रान्त के सभी प्रचारकों के साथ संवाद करेंगे। उनके उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के अलावा प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी उज्जैन पहुंचकर मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। डॉ भागवत संघ की बैठकों के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.