होशंगाबाद/03,फरवरी,2022/ मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तृतीय चरण में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों को सैद्धांतिक स्वीकृति योजनांतर्गत प्रदान की गई है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत नगर पालिका परिषद होशंगाबाद के अंतर्गत होशंगाबाद नगर में सांस्कृतिक भवन / आडिटोरियम बनाने के लिए कुल 4 करोड़ रूपए की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा होशंगाबाद नगर में सांस्कृतिक भवन बनाने की घोषणा की गई थी।
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत होशंगाबाद नगर में 4 करोड़ से निर्मित होंगे सांस्कृतिक भवन / आडिटोरियम
February 03, 2022
0
Tags
