कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल होंगे। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर अतिथिगण सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। तदुपरान्त कन्या पूजन करेंगे। इसके पश्चात् जिला स्तरीय कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शुरुआत में किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री कमल पटेल अपना उद्बोधन देंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से फसल बीमा की दावा राशि का वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चयनित कृषकों को हितलाभ भी वितरण करेंगे।
