बुरहानपुर/20 फरवरी, 2022/-जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना जारी की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी श्री डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए दिनांक 21 फरवरी, 2022 हेतु कार्ययोजना तैयार कर टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पुराना टी.बी.हॉस्पिटल, मातृ सेवा सदन हॉस्पिटल, लघु उद्योग भारती राजस्थानी भवन तथा शासकीय उ.मा.विद्यालय लालबाग सहित अन्य टीकाकरण केन्द्रों पर ऑनसाईट तथा 84 हाउस-टू-हाउस टीम द्वारा टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना के सरल क्रमांक 94 पर अंकित हाऊस-टू-हाउस शेखापुर का टीकाकरण सत्र निरस्त किया जाता है।
Breaking News
Loading...
