Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से करेंगे संवाद मिशन में 46 लाख से अधिक परिवारों तक पहुँचा नल से जल 4 फरवरी को होगा संवाद


रायसेन, 02 फरवरी 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जल जीवन मिशन से लाभान्वित ग्रामीण परिवारों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्रामवासियों, जन-प्रतिनिधियों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों से वर्चुअली संवाद कर नल से जल प्रदाय से हुई सुगमता और जल जीवन मिशन की योजनाओं के समुचित संचालन एवं संधारण के संबंध में भी संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से संवाद के लिए जल जीवन मिशन में जिन जिलों के ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुँचाया गया है, उनमें से 16 जिलों के एक-एक ग्राम को चुना गया है। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन में प्रदेश के लगभग हर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में नल से जल-प्रदाय की योजनाओं के कार्य चल रहे हैं। अब तक 46 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुँचाया जा चुका है। प्रदेश में 4 हजार 44 ग्राम ऐसे हैं, जहाँ हर घर में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। मिशन का क्रियान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.