ग्वालियर। स्वामी वैराग्य नंद उर्फ मिर्ची बाबा के साथ मुरैना जाते वक्त बैरियर चौराहे का पुल पार करते ही मारपीट की गई। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन करने जा रहे थे। मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते हुए मिर्ची बाबा ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके चेलों सहित हाइवे पर रोक कर गुंडों ने पीटा और गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। इससे एक शिष्य की आंख फूट गई। मिर्ची बाबा ने सरकार पर हमले की जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि मैं गौमाता के लिए लड़ता रहूंगा चाहे मेरी जान चली जाय। उनका कहना है कि गुंडों के हमले का वीडियो बना रहे शिष्यों के 3 मोबाइल फोन लूट लिए गए। कांगेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि यह भाजपा की करतूत है।
Breaking News
Loading...