Type Here to Get Search Results !

बुजुर्ग को 30 हजार कर्ज दिया, 5 लाख मांग रहा सूदखोर, रांझी में एफआईआर

प्रताड़ित रिटायर फैक्टरी कर्मचारी ने की शिकायत

 जबलपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी ने आवश्यकता पड़ने पर 4 साल पहले एटीएम व चेक रहन रखकर 30 हजार रुपए का कर्ज एक युवक से लिया। कर्ज देने वाला व्यक्ति एटीएम से हर माह ब्याज की रकम निकाल लेता था। बुजुर्ग कजर्दार ने रकम चुकाते हुए एटीएम व चेक वापस करने की बात कही तो सूदखोर ने ब्याज और मूल मिलाते हुए 30 हजार रुपए कर्ज का 5 लाख 9 हजार का हिसाब बना दिया। सूदखोर का कहना है कि 5 लाख रुपए लाकर दे दो और अपना चेक और एटीएम कार्ड वापस ले जाओ। सूदखोर की धमकी और प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित रिटायर्ड फैक्टरी कर्मचारी ने रांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ कर्जा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रांझी पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर निवासी 70 वर्षीय रम्मू लाल बाल्मिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि वह फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मचारी है। अप्रैल 2018 में जरूरत पड़ने पर उसने मड़ई निवासी रु पेश तिवारी से 2} ब्याज पर 30 हजार रु पए उधार लिए थे। कर्ज के एवज में रु पेश तिवारी ने हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक एवं पेंशन वाले खाते का एटीएम गिरवी के रूप में अपने पास रख लिया था। रुपेश तिवारी एटीएम से निर्धारित ब्याज की राशि स्वत: निकाल लेता था, लेकिन अब सूदखोर रु पेश तिवारी 5 लाख 9 हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित बुजुर्ग का कहना था, कि रूपेश तिवारी हर महीने ब्याज की रकम निकाल लेता था। अब हिसाब करने पर 2018 से दिए हुए कर्ज पर ब्याज पर ब्याज लगाकर रकम मांग रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.