नर्मदापुरम /10,फरवरी,2022/ विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा 2 कार्य के लिए 3 लाख 95 हजार 6 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील नर्मदापुरम अंतर्गत कोविड-19 की जांच के लिए पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन क्रय करने के लिए 02 लाख 99 हजार 910 रूपए एवं नर्मदापुरम नगर के वार्ड क्रमांक 20 बंगाली कॉलोनी में अमित हलधर के घर के पास पुलिया निर्माण के लिए 95 हजार 96 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।
विधायक नर्मदापुरम द्वारा अनुशंसित 2 कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी
February 12, 2022
0
Tags
