महिला उद्यमि प्रशिक्षण के लिए महिलाएं 28 फरवरी तक करें पंजीयन
Editor DeskFebruary 23, 2022
0
मंदसौर 23फरवरी 22/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बताया गया भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से 6 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण ऑनलाइन आयोजित होगा । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला उद्यमियों के लिए होगा व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए होगा जो कि हिन्दी मे होगा । इच्छुक महिला उद्यमि प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी वेबसाईड https://:innovateindia.mygov.in/महिला-सशक्तिकरण/ पर देख सकते है। प्रशिक्षण के लिए आवेदक अपना पंजीयन 28 फरवरी 2022 तक करा सकते है। प्रशिक्षण के लिए योगयता मैट्रिकुलेशन एवं 10वीं है। प्रशिक्षण का खर्च राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वहन किया जाएगा इच्छुक महिला उद्यमि अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु पंजीयन करें। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर सकते है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है