कटनी (9 फरवरी)- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कटनी नयन सिंह ने बताया कि आकाक्षी महिला उद्यमियों के लिये ऑनलाईन प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा भारतीय औद्योगिक संस्थान बैंगलुरु के माध्यम से आयोजित होगा। प्रशिक्षण की अवधि 6 सप्ताह एवं प्रशिक्षण की भाषा हिन्दी होगी। इस संबंध में कोर्स की विस्तृत जानकारी वेबसाईट https:\\innovateindia.mygov.in महिला सशक्तिकरण पर उपलब्ध है। प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षणार्थी 28 फरवरी तक अपने आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिये न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं है।
Breaking News
Loading...
