नर्मदापुरम/22,फरवरी,2022/ जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नर्मदा महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 18 से 35 वर्ष उम्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवक-युवतियां 24 फरवरी को सायं 5 बजे तक https://forms.gle/
ऑफीसर, ऑटोमोबाईल्स, मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट, सेल्स, अभिकर्ता आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है जिनमें प्रायमरी से लेकर मिडिल, हाई
स्कूल, हायर सेकेण्डरी,स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले युवा भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
