पीसीसी की बैठक से दिग्विजय सिंह व अरुण यादव ने बनाई दूरी
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दो टूक जिला अध्यक्षों से कहा है कि 25 फरवरी तक सभी मंडलम और सेक्टर का गठन कर लें, नहीं तो 26 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दें। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक रामचंद्र खुटिया भी शामिल हुए। कांग्रेस ने आज से ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया है। बैठक की खास बात ये रही कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बैठक से दूरी बनाकर रखी।
सदस्यता ज्यादा होने पर सम्मानित होंगे जिला अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक में ऐलान किया है कि सबसे ज्यादा सदस्यता करने वाले जिला अध्यक्ष को पीसीसी करेगा सम्मानित, सबसे ज्यादा मेम्बर बनाने वाले जिलाध्यक्षों को पीसीसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि वे खुद उस जिला अध्यक्ष को पुरस्कृत करेंगे। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए गांवों में ज्यादा फोकस किया जाए। एमपीपीएससी में 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिए जाने के हाईकोर्ट के फैसले पर कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि हाईकोर्ट ने जो कहा है वह सरकार ने पेश किया है। सरकार ने सही रूप से पक्ष नहीं रखा इसमें हाईकोर्ट क्या कर सकता है। नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने शराब को लेकर जो नीति बनाई है, उससे शराब बंदी नहीं हो सकती है। पीसीसी की बैठक से पहले कमलनाथ ने अपने बंगले पर भी अध्यक्षों से चर्चा की।
कांग्रेस की ऑन लाइन सदस्यता शुरू
ऑनलाइन सदस्यता अभियान गुरुवार से हुआ शुरू हो गया है। पार्टी ने बताया कि कांग्रेस में अब ऑन लाइन भी बनेंगे। इसे प्रदेश में आज से शुरू किया गया है। इससे पहले देश के चुनिंदा प्रदेशों में इसका टॉयल रन हुआ जिसमें ऑन लाइन सदस्य बनाए जा रहे थे। इसके बाद आज से प्रदेश में इसे शुरू कर दिया गया है। रामचंद्र खुटिया ने बैठक में जिला अध्यक्षों को बताया कि कैसे ऑन लाइन सदस्य बनाए जा सकते हैं।