खरगोन 07 फरवरी 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा सोमवार को हैल्थ
बुलेटिन जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 94 मरीजों
के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 897 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब
कुल 714 मरीज स्थिर है। इनमें 03 मरीज अस्पताल में और 711 मरीज होम आयसोलशन
में हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 369 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक
कुल 19064 मरीज पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 17993 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं
जिले
में अब कुल 462198 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 440241 की रिपोर्ट
नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 266 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए
और 1618 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की
मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक कुल 357 मरीजों की मृत्यु हुई है।

.jpg)