खरगोन 16 फरवरी 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा बुधवार को हैल्थ
बुलेटिन जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 12 मरीजों
के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 377 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब
कुल 224 मरीज स्थिर है। इनमें 03 मरीज अस्पताल में और 221 मरीज होम आयसोलशन
में हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 29 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक
कुल 19377 मरीज पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 18795 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं
जिले में अब कुल 471026 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 447736 की रिपोर्ट
नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1017 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए
और 2337 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की
मृत्यु नहीं है। जिले में अब तक कुल 358 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
