स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा गुरूवार को हैल्थ बुलेटिन
जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार
पिछले 24 घंटे में जिले में 21 मरीजों के संक्रमित
होने की पुष्टि हुई है। जबकि 718 की नेगेटिव
रिपोर्ट आयी है। जिले में अब कुल 395 मरीज
स्थिर है। इनमें 02 मरीज अस्पताल में
और 393 मरीज होम आयसोलशन में हैं। वहीं
पिछले 24 घंटे में 155 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
जिले में अब तक कुल 19177 मरीज पॉजिटिव हुए
हैं। जिनमें से 18425 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वहीं जिले में अब कुल 465377 व्यक्तियों के
सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 442370 की रिपोर्ट
नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे
में 1070 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए
और 2527 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं
पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की
मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक
कुल 357 मरीजों की मृत्यु हुई है।
