आगामी 23 फरवरी को जिला सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया है। सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सांसद आदर्श ग्राम योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री खनिज कल्याण प्रतिष्ठान (गौण खनिज), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण, सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
Breaking News
Loading...
