Type Here to Get Search Results !

23 एवं 24 फरवरी को बालाघाट में मंडई उत्सव का आयोजन

आगामी 23 एवं 24 फरवरी को बालाघाट में जनजातीय नृत्यों पर आधारित दो दिवसीय मंडई उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी भोपाल के कलाकारों द्वारा तैयार रामायण में वर्णित वनवासी चरित्रों पर आधारित लीला नाट्य प्रस्तुति भक्तिमती शबरी एवं निषदराज गुह्य प्रस्तुत की जायेगी। इसके साथ ही स्थानीय जनजातीय समुदायों के पारंपरिक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर पर भक्तिमती शबरी एवं निषदराज गुह्य नाट्यलेख आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। 23 एवं 24 फरवरी को मंडई उत्सव का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के खेल मैदान में किया जायेगा। इस आयोजन में भोपाल से 61 कलाकारों का दल बालाघाट आ रहा है। इसके साथ ही जिले के आदिवासी अंचल के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगें।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.