Type Here to Get Search Results !

21 फरवरी से 25 फरवरी तक विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित होंगे रोजगार शिविर सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

कटनी (17 फरवरी)- 21 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले की समस्त विकासखण्डों में बेरोजगार युवकों के लिये रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेन्स सर्विस इंडिया द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती के लिये रोजगार शिविर लगाये जायेंगे। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने जिले की समस्त विकासखण्डों के सीईओ जनपद पंचायतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं। जिसमें रोजगार शिविर के लिये निर्धारित तिथियों में सभागार कक्ष उपलब्ध कराते हुये ग्रामीण बेरोजगार युवकों को इन शिविरों में उपस्थित कराने के लिये कहा गया है।

            इस संबंध में जारी कैलेण्डर अनुसार निर्धारित तिथियों में संबंधित विकासखण्ड के जनपद सभागार में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक शिविरों का आयोजन होगा। जिसमें बड़वारा विकासखण्ड अंतर्गत जनपद सभागार में 21 फरवरी कोबहोरीबंद जनपद सभागार में 22 फरवरी कोरीठी जनपद सभागार में 23 फरवरी कोविजयराघवगढ़ जनपद सभागार में 24 फरवरी एवं ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में 25 फरवरी को रोजगार शिविर आयोजित किये जायेंगे।

            इन शिविरों में न्यूनतम 10वीं पास युवक शामिल हो सकेंगे। वहीं प्रतिभागियों की उमग्र 21 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिये। साथ ही रोजगार शिविर में शामिल होने के लिये अभ्यर्थी की ऊचाई 168 सेमीसीना 80 से 85 सेंमीवजल 56 से 90 किलोग्राम होना अनिवार्य है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.