मुख्य मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से
क्षति हुई फसलों की कुल 202.90 करोड़ की राहत राशि किसानों के बैंक खातों में वन
क्लिक के माध्यम से जमा की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि
पीड़ित कृषकों को राहत राशि के अलावा बीमा राशि का भी शीघ्र वितरण किया जाएगा।
उन्होंने पीड़ित कृषकों से संवाद कर ढांढस बंधाया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विदिशा जिले के लटेरी तहसील अंतर्गत
जिन 18 गांव में ओलावृष्टि से फसल क्षति हुई थी। उन पीड़ित कृषकों को भी वन क्लिक
के माध्यम से राशि जमा की है। एनआईसी के वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री जी के लाइव
उद्धोधन देखने सुनने हेतु शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्रीसिंह, बासौदा विधायक श्रीमती
लीना जैन, जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य डॉ राकेश जादौन, श्री मुकेश
टण्डन, श्री संदीप डोंगर के अलावा पीड़ित कृषकगण समेत कलेक्टर श्री उमाशंकर
भार्गव, अपर कलेक्टर श्री वृन्दावनसिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं राहत राशि प्रकोष्ठ की नोडल
अधिकारी सुश्री अनुभा जैन के अलावा एनआईसी के डीआईओ एमएल अहिरवार, लटेरी
तहसीलदार अजय शर्मा मौजूद रहे।
डेमो चेक प्रदाय-
एनआईसी के वीसी कक्ष में लटेरी तहसील क्षेत्र के ग्राम उनारसी कला के तीन
पीड़ित कृषक श्री राजेश कुमार सेन, श्री सुरेन्द्रसिंह यादव, श्री विवेक जैन सहित प्रत्येक को
एक लाख 20 हजार रूपए का और श्री राजेन्द्र विश्वकर्मा को 60 हजार रूपए का जबकि
ग्राम छोटी राघौगढ़ के कृषक मलखानसिंह यादव को जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक
लाख 20 हजार रूपए का डेमो चेक प्रदाय किया गया।
