Type Here to Get Search Results !

वर्ष 2025 के पहले क्षय उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करेंगे स्टेट टी. बी.फोरम की वर्चुअल बैठक


रायसेन, 03 फरवरी 2022
प्रदेश में  वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध  वर्ष 2024 तक लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य आयुक्त श्री सुदाम खाड़े की उपस्थिति में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज स्टेट टी.बी. फोरम की वर्चुवल बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रदेश में टी.बी.उन्मूलन  के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न शासकीय एवं निजी सहयोगी संस्थाओं के  80 से अधिक प्रतिनिधियों ने वर्चुअल बैठक में  भाग लिया।
वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन के लक्ष्य को  प्राप्त करने के लिए  सभी की सहभागिता आवश्यक है। प्रदेश  के टी.बी. चेम्पियन्स ने  स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित होकर, टी.बी. पर विजय हासिल की है, उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना है।  
मिशन संचालक, एन.एच.एम. ने कहा कि टी.बी. चेम्पियन्स  समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है।  टी.बी. चेम्पियन्स का क्षय रोग संबंधी जानकारियों के प्रचार-प्रसार और  जनसमुदाय में क्षय रोग से संबंधित भ्रांतियों, कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्टेट टी.बी. फोरम के सभी सदस्यों का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग के उपचार एवं इससे मुक्ति के लिए  जन जागरूकता बढ़ाना है।  साथ ही  शासन द्वारा टी.बी. उन्मूलन के लिए  किये जा रहे विभिन्न प्रयासों को गति प्रदान करना है। स्वास्थ्य आयुक्त  द्वारा टी.बी. चेम्पियन्स से उनको बीमारी के दौरान आई सामाजिक, रोजगार संबंधित कठिनाईयों  और उनके  निवारण में  शासन द्वारा प्रदान की गई विभिन्न सेवाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त स्वास्थ्य द्वारा प्रदेश में टी.बी. उन्मूलन की विभिन्न जन जागरूकता सं
बंधी गतिविधियों को स्टेट टी.बी. फोरम एवं टी.बी. चेम्पियन्स के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए गए।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.