Type Here to Get Search Results !

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा राज्य-स्तरीय पुरस्कार-2021 के आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 10 फरवरी

बुरहानपुर/5 फरवरी 2022/-महिलाओं के क्षेत्र में समाज-सेवा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने 6 राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कार घोषित हैं। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा यह पुरस्कार व्यक्तिगत और संस्थागत दिये जाते हैं। पुरस्कारों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है।
राज्य स्तरीय पुरस्कारों में महिला वीरता के लिये रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र, महिला समाज-सेवा के लिये राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज-सेवा पुरस्कार में एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। समाज-सेवा के लिये किसी संस्था अथवा व्यक्ति को विष्णु कुमार समाज-सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कृत व्यक्ति/संस्था को एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नारी सम्मान की रक्षा के लिये दिये जाने वाले मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार में पुरुष/महिला को राज्य स्तर पर एक लाख रुपये तथा जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।
राज्य स्तरीय पुरस्कारों में साहसिक कार्य के लिये पुरुष/महिला को अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिये किये गये साहसिक कार्य के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कृत व्यक्ति को एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।
पुरस्कारों का विवरण और आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट उचूबकउपे.हवअ.पद पर उपलब्ध है। आवेदक को अपना आवेदन सीधे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करते हुए एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास के कार्यालय में जमा करना
होगा। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.