बुरहानपुर/11 फरवरी, 2022/-मुख्यमंत्री मध्य प्रदेष शासन द्वारा आज 12 फरवरी, 2022 को बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ-2020 एवं रबी 2020-21 की फसल बीमा दावा राषि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान कृषकांे से वीडियों कान्फ्रेन्स के माध्यम से संवाद करेंगे। यह जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 12 बजे टी.व्ही. एवं वेबकास्ट के माध्यम से किया जावेगा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वेबकास्ट के माध्यम से केला निलामी गृह रेणुका माता मंडी प्रांगण बुरहानपुर में किया जायेगा। उपसंचालक श्री देवके ने अधिक से अधिक कृषकगणों से कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु अनुरोध किया है।
