Type Here to Get Search Results !

2 घंटे सिंचाई करने वाले कुएं अब 4 घंटे तक दे रहे साथ

लाखी के ओमप्रकाश शर्मा का कहना है कि पुराने टूटेफूटे स्टॉप डेम पर आंशिक काम 

करने 

के बाद हमारे खेतो में गेहूंचनामिर्चप्याज और सब्जियों की फसलें लहलहाने लगी है। 

धर्मेंद्र कुशवाह का कहना है कि जब ये डेम का काम नही हुआ तो मुश्किल से उनके कुएं 

पर लगी 3 हॉर्स पॉवर की मोटर 2 घण्टे चल पाती थी लेकिन अब 4 घंटे भी आराम से 

सिंचाई करने लगे है। नाले के सहारे इंदिरा सागर का पानी नहर में छोड़ा जाता था। जो 

नाले से सीधे बह जाता थासिर्फ मोटर पंप चलाकर ही सिंचाई कर पाते थे। लेकिन अब 

ऐसा नहीं है। गॉव के रोजगार सहायक दीपक ने बताया कि गॉव में 15 वर्ष से बना एक 

स्टॉप डेम है जो पूरी तरह अनुपयोगी था। इस स्टॉप डेम पर मात्र 48 हजार रूपये से शटर 

और कुंडिया लगाई गई और नाले की साफ-सफाई कर गहरीकरण किया गया। आज यह 

स्टॉप डेम गॉव की उन्नती मार्ग बन गया है। मनरेगा के परियोजना अधिकारी श्याम 

रघुवंशी ने बताया कि मनरेगा के तहत् जिलें में 1112 तालाबोंस्टॉप डेम और चेक डेम का 

जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण के कार्य प्रारंभ किये गये है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.