बुरहानपुर/11 फरवरी, 2022/- जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना सतत् रूप से जारी है। इसी श्रृंखला में आज 12 फरवरी, 2022 के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार कर जारी की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना टी.बी.हॉस्पिटल, मातृ सेवा सदन हॉस्पिटल, लघु उद्योग भारती राजस्थानी भवन तथा शासकीय उ.मा.विद्यालय लालबाग सहित 26 टीकाकरण केन्द्रों में ऑनसाईट तथा 111 हाउस-टू-हाउस टीम द्वारा टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे।
Breaking News
Loading...
