नर्मदापुरम/17,फरवरी,2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम/व्हीव्हीपीएटी जिला खंडवा भेजे जाने हेतु स्कैनिंग की कार्यवाही 21 फरवरी तक की जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 18 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय तवा भवन परिसर स्थिति ईवीएम/व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस को खोला जाकर स्कैनिंग की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह वेयरहाउस खोले जाने के समय स्वयं तथा उनके अधिकृत प्रतिनिधि निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर उपस्थित रहे।
18 फरवरी को ईवीएम/व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस खोलकर की जायेगी स्कैनिंग
February 19, 2022
0
Tags
