Type Here to Get Search Results !

शराब ठेका लाइव, पहले चरण में जबलपुर-कटनी-रीवा,17 जिलों में टेंडर से ठेका

नई आबकारी नीति: देशी-विदेशी दारू मिलेगी एक ही दुकान पर

 भोपाल। नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के सत्रह जिलों में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए शराब दुकानों के ठेके छोटे-छोटे समूह बनाकर तीन चरणों में टेंडर के जरिए आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लाइव कर दिए गए हैं। तीन चरणों की प्रक्रिया में इंदौर,जबलपुर, कटनी, रीवा,बालाघाट सहित सागर के ठेके लाइव किए गए हैं। प्रदेश के सत्रह जिलों में सभी शराब दुकानों को वर्ष 2019-20 में प्रचलित समूहों के अनुरूप ही ई-टेंडर के जरिए आवंटित किया जाएगा। 

पहला चरण: - पहले चरण में इंदौर, बालाघाट, रीवा, सागर, जबलपुर और कटनी के ठेके लाइव किए गए है। इन्हें सात फरवरी को खोला जाएगा। ई टेंडर के लिए सात फरवरी को दोपहर एक बजे तक ऑनलाईन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड और ई टेंडर ऑफर सबमिट किया जासकेगा। सात फरवरी को दोपहर दो बजे टेंडर खुलेंगे और जिला समिति द्वारा ई-टेंडर के माध्यम से ठेकों का निराकरण टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक कर सकेगी। 

दूसरा चरण : - दूसरे चरण में भोपाल, सतना, शिवपुरी, खंडवा, भिंड और छिंदवाड़ा में आए दुकानों के समूहों के टेंडर 11 फरवरी को खोले जाएंगे। यहां के लिए भी एक फरवरी से ठेके लाइव हो गए है। 11 फरवरी को दोपहर एक बजे तक टेंडर जमा किए जा सकेंगे। दोपहर दो बजे टेंडर खोले जाएंगे इसके बाद जिला समिति इनका निराकरण करेगी। 

तीसरा चरण :- तीसरे चरण में ग्वालियर, नीमच, उज्जैन, राजगढ़ और मुरैना में 15 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। ये टेंडर भी आज लाईव हो गए है। 15 फरवरी को दोपहर एक बजे तक टेंडर ऑफर सबमिट किए जाएंगे। दोपहर दो बजे टेंडर खुलेंगे। इसके बाद जिला समिति ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। 

कंपोटिज होंगी दुकानें, एक ही जगह देशी-विदेशी

नई आबकारी नीति में प्रावधान किया गया है कि अब देशी और विदेशी शराब की बिक्री एक ही दुकान से होगी। अब सभी दुकानों को कंपोटिज कर दिया गया है। प्रदेश में 11 डिस्टलरी के जिलों में सप्लाई के लिए टेंडर जारी नहीं होंगे। ऐसे में सभी 11 डिस्टलरी को सभी संभागों में विदेशी शराब की तरह ही गोदामों में शराब रखना होगा।। वहां से शराब ठेकेदार शराब की गुणवत्ता और कीमत का अध्ययन कर अपनी दुकानों के लिए शराब खरीदेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.