नर्मदापुरम/14,फरवरी,2022/ राज्य शासन द्वारा 16 फरवरी को ग्राम एवं जिला पंचायत स्तर पर संत रविदास जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि इस दिन जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे संत रविदास मंदिर , मालाखेड़ी चक्कर रोड में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्रातः 11: 30 बजे संत रविदास के अनुयायी-संतो का स्वागत किया जाएगा एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
