कटनी (17 फरवरी)- विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर एक प्रकरण में 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से यह आर्थिक सहायता हितग्राही के उपचार के लिये स्वीकृत की गई है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार कटनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आचार्य विनोबा भावे वार्ड जागृति कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास निवासी सदाशिव त्रिपाठी को बीमारी के उपचार के लिये 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिसका आवंटन जारी करते हुये हितग्राही के उपचाररत् अस्पताल मिडास मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल नागपुर के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
Breaking News
Loading...
