रिसोर्स पर्सन हेतु 15 फरवरी तक उद्यान विभाग में करें आवेदन
Editor DeskFebruary 13, 2022
0
मंदसौर 12फरवरी 22/ उप संचालक उद्यान ने बताया कि रिसोर्स पर्सन हेतु 15 फरवरी तक शाम 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते है आवेदन मय दस्तावेजों के साथ कार्यलय उप संचालक उद्यान रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने महू नीमच रोड मंदसौर को ऑफलाईन जमा करा सकते है। रिसोर्स पर्सन हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी क्षेत्र में स्नातक की समकक्ष डिग्री होना चाहिए। रिसोर्स पर्सन के उम्मीदार को डीपीआर तैयार की प्रासंगिक जानकारी का ज्ञान एवं अनुभव होना चाहिए। रिसोर्स पर्सन के लिये राज्य नोडल विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐजेंसी उम्मीदवार सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है