मंदसौर। संगठन विस्तार की मंशा से सीतामउ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक पोरवाल मांगलिक भवन में संपन्न हुई। बैठक जिला प्रभारी श्री बटुक शंकर जी जोशी, जिला अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल व विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री राकेश जी पाटीदार के आतिथ्य संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मंदसौर जिला प्रभारी श्री बटुक शंकर जी जोशी ने घर चलो घर-घर चलो अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुये आगामी 15 मार्च तक अभियान को निरंतर संचालित करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। जिला अध्यक्ष श्री नव कृष्ण जी पाटिल ने मंडलम व सेक्टर के पुनर्गठन को लेकर कार्यकर्ता से चर्चा की। इस दौरान मंडलम् अध्यक्ष के नाम लिये गये।
विधानसभा प्रत्याशी श्री राकेश पाटीदार ने सदस्यता को लेकर जागरूकता दिखाई एवं आने वाले चुनाव के लिए तत्पर रहने के लिए व कमलन्नाथ जी की सरकार बनाने पर जोर दिया।
बैठक को ,जिला उपाध्यक्ष ओम सिंह जी भाटी ,गोविंद सिंह जी पंवार, रघुराज सिंह जी, रामेश्वर जी जामलिया, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मिथुन शर्मा, महिला नेत्री साबू बाई ,जितेंद्र सिंह आदि ,मुख्य वक्ताओं भी संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ जी के 15 महीने का कार्यकाल से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली जिसमें महेश जी चौधरी दीपाखेड़ा कारु लाल पटेल तितरोद करण सिंह टाटका राधेश्याम हठेला जितेन्द प्रजापत लदुना जितेन्द्र सिंह राठौड़ लदुना अशोक प्रजापत लदुना ने कांग्रेसमें विश्वास कर कमलनाथ जी के 15 महीने के कार्यकाल से खुश होकर कांग्रेस की सदस्यता ली।
सुरेश पाटीदार रावटी
