नर्मदापुरम्/11,फरवरी,2022/ वर्धमान फैब्रिस बुधनी द्वारा सी एस आर पहल के तहत जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम को सिविल सर्जन के विशिष्ट आग्राह् पर 15 स्टेनलेस स्टील स्ट्रेचर्स उपलब्ध करवाये गए। वर्धमान की सी एस आर समिति के सदस्यों द्वारा 11 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय मे उपस्थित होकर स्ट्रेचर्स सौपें गये।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ दिनेश देहलवार,डॉ नितेश बैस ,डॉ अखिलेश सिंघल एवम् वर्धमान फैब्रिस की तरफ से श्री दिनेश के टी, हितेश मालवीय एवम् सी एस आर अधिकारी श्री सोएब मिर्ज़ा उपस्थित थे।
सिविल सर्जन ने इस अवसर पर वर्धमान ग्रुप के चेयरमेन श्री एस पी ओस्वाल एवं वर्धमान फैब्रिस बुधनी के डायरेक्टर श्री एस पाल और यूनिट हेड श्री टी सी गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासो से जिला अस्पताल मे वर्धमान ग्रुप का सहयोग निरंतर बना रहता है और यहाँ पहुँचे मरीजों को अच्छी सुविधाऐं मिल रही है।
