जबलपुर में कोरोना से 15 दिन में 11 वीं मौत, नए पॉजिटिव कल से ज्यादा
February 15, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कमजोर मानी जा रही है, लेकिन प्रदेश में संक्रमण से मौत के मामले में जबलपुर तीसरे नंबर पर है। सोमवार की तुलना में नए पॉजिटिव केस बढ़े, हालांकि इनकी संख्या ज्यादा नहीं है। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 68 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 117 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक्टिव केसों की संख्या अब 408 है। संक्रमण की दर भले ही कम हो गई, लेकिन मंगलवार को फिर एक मरीज की मौत हो गई। बीते 15 दिन में यह 11वीं मौत है जबकि 9 फरवरी के बाद हर दिन कोरोना संक्रमित की मौत हुई
Tags