मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान मद से जिले के 13 व्यक्तियों की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए 08 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने संबंधित अस्पतालों के बैंक खाते में उपचार के लिए राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है और कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे कोषालय में देयक प्रस्तुत कर अस्पताल के बैंक खाते में स्वीकृत राशि शीघ्र जमा करायें।मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान मद से गंभीर बीमारी से ग्रसित लालबर्रा तहसील के ग्राम जाम के महेन्द्र सुलाखे के उपचार के लिए एजे ग्रेस मल्टीसिटी हास्पिटल नागपुर को 01 लाख रुपये, वारासिवनी तहसील के ग्राम सिर्रा के राहुल आचरे के उपचार के लिए लता मंगेशकर हास्पिटल नागपुर को 25 हजार रुपये, वारासिवनी के कार्तिक सिंह पंडेले के उपचार के लिए आध्या मल्टीसिटी हास्पिटल गोंदिया को 60 हजार रुपये, वारासिवनी के सत्यम गुप्ता के उपचार के लिए सिल्वर लाईन हास्पिटल भोपाल को 35 हजार रुपये, बैहर तहसील के ग्राम लूद के दिलीप कुमार के उपचार के लिए सहयोग हास्पिटल गोंदिया को 60 हजार रुपये, ग्राम लड़सड़ा के कोमेन्द्र मसखरे के उपचार के लिए जानकी न्यू लाईफ हास्पिटल गोंदिया को 90 हजार रुपये, ग्राम अरनामेटा के गुलजार सिंह इनवाती के उपचार के लिए सहयोग हास्पिटल गोंदिया को 65 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।इसी प्रकार ग्राम खैरगांव की श्रीमती अनिता मानेश्वर के उपचार के लिए सहयोग हास्पिटल गोंदिया को 30 हजार रुपये, किरनापुर तहसील के ग्राम केशा के मूलचंद बिसेन के उपचार के लिए सहयोग हास्पिटल गोंदिया को 70 हजार रुपये, खैरलांजी तहसील के ग्राम चिखला की श्रीमती सुनीता सहारे के उपचार के लिए जानकी न्यूलाईफ हास्पिटल गोंदिया को 90 हजार रुपये, वारासिवनी के संयम जनबंधु के उपचार के लिए जानकी न्यूलाईफ हास्पिटल गोंदिया को 65 हजार रुपये, बिरसा तहसील के ग्राम करहू के विकास श्रीनाग के उपचार के लिए जानकी न्यूलाईफ हास्पिटल गोंदिया को 50 हजार रुपये एवं परसवाड़ा तहसील के ग्राम भादूकोटा के अंकेश सैयाम के उपचार के लिए सुश्रुत इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस नागपुर को 50 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।
Breaking News
Loading...
