Type Here to Get Search Results !

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को पूर्व तैयारियों हेतु बैंकर्स की बैठक आयोजित

बुरहानपुर/16 फरवरी, 2022/-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अतुल्य सराफ के मार्गदर्शन में सचिव/जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल द्वारा नेशनल लोक अदालत हेतु सभी बैंक अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री शुक्ल ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के दायरे में आने वाले प्रकरणों को चिन्हित व तैयार किया जाकर अधिक से अधिक प्रकरणों को रैफर करने एवं उन प्रकरणों में सूचना पत्र समय से प्रेषित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें, साथ ही न्यायालय में लंबित बैंक संबंधी विभिन्न मामलों की सूची बनाना सुनिश्चित करें।
श्री शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित विभिन्न समझौता योग्य मामलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने पक्षकारों से अपील की है कि वे उक्त दायरे में आने वाले प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कर समय एवं धन की बचत कर सरल/सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते हैं।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-10 से 11 तक शामिल है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.