Type Here to Get Search Results !

एमपी बोर्ड परीक्षा आगे नहीं बढ़ेगी, 10 वीं के 18 और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से

परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचना होगा सेंटर

 भोपाल। कोरोना वायरस की तीसरी लहर कमजोर मानने के साथ ही 1 फरवरी से स्कूल खोलने के आदेश के बाद सरकार ने साफ किया है कि एमपी बोर्ड परीक्षाओं को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ऐलान किया है कि बोर्ड परीक्षाएं समय पर ही होंगी। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश में 10वीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मंत्री ने छात्रों को सलाह दी है कि कम समय बचा है,अच्छी तैयारी और मन से परीक्षा दें। कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। छात्रों को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी किया गया है। परीक्षार्थियों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम पेपर 10 मार्च 2022 को होगा। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम पेपर 12 मार्च 2022 को होगा। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.