Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में फिर कोरोना से मौत, संक्रमण घटा, 10वी-12 वीं परीक्षा न टले इसलिए बोर्ड पहुंचा कोर्ट

जबलपुर। देश-प्रदेश के साथ ही जबलपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घट रहा है, लेकिन चौथे दिन लगातार एक मौत दर्ज की गई। रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में 51 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 217 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केसों की संख्या 563 हो गई है। संक्रमण कम होने और 10वीं-12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि करीब आने के कारण प्रशासन ने स्कूलों में सुरक्षित एग्जाम की तैयारी कर ली है। इसी बीच बोर्ड परीक्षा को कोरोना संक्रमण का विषय लेकर टालने का प्रयास न किए जाएं इसलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल कोर्ट पहुंच गया है। बोर्ड को आशंका है कि स्टूडेंट्स के साथ संस्थाएं, स्टूडेंट के पेरेंट्स आदि एग्जाम रोके जाने की मांग कर सकते हैं। ऐसे में एग्जाम रोके जाने या निरस्त करने की संभावनाओं को बोर्ड ने खत्म करने के उद्देश्य से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बोर्ड ने धारा 148 अ के तहत हाईकोर्ट जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर में कैविएट दायर करते हुए कहा कि अगर एग्जाम रद्द करने या डेट चेंज करने को लेकर कोई याचिका दायर होती है तो बोर्ड का पक्ष सुने बिना उस पर कोई भी फैसला नहीं लिया जाए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.