कटनी (5 फरवरी)- माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध प्रदेश के सभी विद्यालयों की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इच्छुक सभी विद्यार्थी 6 फरवरी 2022 तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए निर्धारित शुल्क 900 रुपये और विलंब शुल्क 10 हज़ार रुपये निर्धारित किया है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।
Breaking News
Loading...
