Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना से 1 मौत, नए केस कम और राहत ये कि एक्टिव केस सिर्फ 730

जबलपुर। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर होने और नए केस घटने के बीच लगातार तीसरे दिन एक संक्रमित की मौत हो गई। करीब एक माह बाद एक्टिव केसों की संख्या 730 हो गई जबकि शनिवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक जबलपुर में 60 नए पॉजिटिव केस मिले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है और 6 जिलों में एक्टिव केसों की संख्या सौ से कम हो गई है। प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश के बाद कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं, लेकिन रात 11 से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी रहेगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.