खरगोन 26 फरवरी 2022। क्षेत्रीय सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में नवीन
कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में 09 मार्च को दिशा की बैठक आयोजित होगी। बैठक में
दीनदयाल अन्त्योदय योजना, पीएम कौशल विकास योजना, पीएम रोजगार सृजन
कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, सांसद ग्राम योजना, सर्व शिक्षा
अभियान, पीएम आदर्श ग्राम योजना सहित 18 बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी।
