चलाये
जा रहे एडाप्ट एन आंगनवाड़ी (आओ आंगनवाड़ी गोद लें) कार्यक्रम
के अंतर्गत 05 फरवरी 2022 को महिला एवं बाल विकास
परियोजना बालाघाट ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम रोशना के आंगनवाड़ी
केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ग्राम रोशना के
आंगनवाड़ी केन्द्र को समाज सेवी एवं अशासकीय संस्था विश्व जन
कल्याण के संरक्षक श्री राजेश पाठक द्वारा गोद लिया गया है। 05
फरवरी को प्रात: 1030 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नगर
पालिका
बालाघाट के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी भी मौजूद रहेंगें।
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता श्रीमती मंजू खोब्रागड़े ने बताया कि इस
कार्यक्रम में समाज सेवी श्री राजेश पाठक द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र
को
बच्चों के लिए कुर्सियां, मेट(चटाई), गणवेश, खेल सामग्री एवं अन्य
सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में नेहरू
स्पोर्टिंग क्लब के महा सचिव श्री विजय वर्मा, परियोजना अधिकारी
श्री शैलेन्द्र चौकसे एवं पर्यवेक्षक श्रीमती पदमा वासनिक भी मौजूद
रहेंगी।
